फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में दबंगों का हमला, युवती-किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में शुक्रवार को युवती और किसान घायल हो गए। युवती को जहां उसके चचेरे देवर ने शराब के नशे में जमकर पीट दिया, वहीं किसान को पड़ोसी दबंग सहित तीन लोगों ने घर में धावा बोलकर बरछी और लाठी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आई गिरवां थाना क्षेत्र के सरस्वाह गांव निवासी रामसनेही की पत्नी राजाबाई ने बताया कि शुक्रवार की रात वह घर के बाहर दरवाजे पर बैठी थी। तभी शराब के नशे में चचेरा देवर आया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर चचेरे देवर समेत तीन लोगों ने उसे लात-घूंसों से पीटकर जख्मी कर दिया। थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
उधर, चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी किसान श्रीधर को पड़ोसी दबंग ने हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में घायल ने बताया कि शुक्रवार को शराब के नशे में पड़ोसी अभद्रता कर रहा था। विरोध करने पर वह वहां से चला गया। कुछ देर बाद तीन अन्य साथियों के साथ दबंग आया और घर में घुसकर उसे बाहर घसीट ले गए। बरछी और लाठियों से हमलाकर जख्मी कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें