फोटो - 09 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
नरैनी। पुलिस ने एक ट्रक की बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की गई बैटरी भी बरामद की गई।
नरैनी निवासी त्रिभुवन सिंह ने 12 मार्च 2026 को थाना नरैनी पर शिकायत दर्ज कराई थी कि रात में अज्ञात लोगों ने उनके ट्रक की बैटरी चोरी कर ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्त की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए।
एसआई सुबेदार बिन्द ने बताया कि शुक्रवार को गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त लवकुश पटेल को जमवारा मोड़, बृहद ग्राम जमवारा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त लवकुश पटेल, ग्राम रानीपुरअंश बिल्हरका, थाना नरैनी का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बैटरी बरामद कर उसे जेल भेज दिया।