फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डुप्लीकेट नहीं, फिर भी सूची से काट दिए नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नरैनी के डड़वा मानपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि ग्राम पंचायत में तमाम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं, जबकि वह डुप्लीकेट भी नहीं थे। ऐसे में मतदाता अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हो जाएंगे। नाम हटाने से पूर्व अधिकारियों ने कोई सूचना भी नहीं दी। मामले की तत्काल जांच कराकर मतदाताओं नाम सूची में जोड़वाए जाएं। दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में रवि शिवहरे, रामऔतार, संतोष कुमार, शिवकरन, रामप्रकाश, शिवशरण आदि मतदाता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें