बांदा। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अभियान में क्षय रोगियों को आईएमए की ओर से 100 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण सीएमओ सभागार में किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षय रोगियों को जल्द स्वस्थ्य होने के लिए दवा के साथ-साथ अच्छे पोषण की आवश्यकता होती है। क्षय रागियों को निःशुल्क दवा के साथ उनके खाते में प्रतिमाह 1000 रुपये की धनराशि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में आईएमए सदस्य डाॅ. एसपी गुप्ता, डाॅ. नरेन्द्र गुप्ता, डाॅ. टीआर सरसैया, डाॅ. जे विक्रम, डाॅ. एचएन सिंह, डाॅ. अरविन्द कुमार झा, डाॅ. अनीता अग्रहरि, डाॅ. अशोक गुप्ता, डाॅ. वीके पटेल, डाॅ. एसआर वर्मा, डाॅ. अरमानुल हक आदि के साथ जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. अजय कुमार व डाॅ. वीएस केसरवानी आदि मौजूद रहे।