बबेरू। आज कस्बे में नगर पंचायत की ओर से आम चौराहा तिंदवारी रोड, औगासी रोड, कमासिन रोड सहित मार्गों में नाली के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया गया। जिसमें टिन टप्पर व गुमटियां आदि रखकर अवैध कब्जा किया गया था, सभी को साफ करा दिया गया।
ईओ प्रद्युम कुमार, कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव की मौजूदगी में अवैध कब्जे हटाए गए। पुलिस बल देख किसी ने विरोध करने की भी हिम्मत नहीं की। कर्मचारी व सफाई कर्मी सड़कों पर पसरा सामान समेट ले गए। अधिकारियों ने कहा कि नाली के बाहर और सामान रख कर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)