बांदा। विकास कार्यो में गुणवत्ता सही न मिली तो भुगतान नहीं किया जाएगा। गर्मी को देखते हुए सुबह शाम बेहतर सफाई की जाए। मंगलवार को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू व अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने शहर के विकास कार्यों सहित साफ-सफाई का औचक निरीक्षण किया। वार्ड नंबर 27 मुचियाना एवं वार्ड नंबर-15 के ऊंट मोहल्ला में सीसी रोड, नाली कार्य को देखा। ठेकेदार को हिदायत दी कि गुणवत्तापूर्ण कार्य किए जाए। इसके अलावा उन्होंने साफ-सफाई देखी। सफाई नायकों को दिन में दो बार सफाई कराने के निर्देश दिए। कहा कि गंदगी वाले स्थानों पर कीटनाशन दवा डाली जाए। निरीक्षण के नगर पालिका प्रतिनिधि अंकित बासु, सभासद आशीष गुप्ता, वीरेंद्र सक्सेना, अजय अवस्थी, अमित साहू, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।