फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: निलंबित अधिकारियों व क्रशर मालिकों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कई क्रशर मिल में चोरी से बिजली संचालित मामले में निलंबित विभागीय अधिकारियों व क्रशर मालिकों से जांच टीम ने पूछताछ की है। ऐसे में संभावना है कि अभी और भी कई अधिकारियों पर जांच की आंच आ सकती है। गौरतलब है कि इस मामले में अबतक छह अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र में पर्यावरण नियमों की अनदेखी करने के आरोप में प्रशासन द्वारा बंद कराए गए क्रशर में चोरी छिपे बिजली की आपूर्ति से उत्पादन की शिकायत हुई थी। इस पर बिजली विभाग के कुछ अधिकारी व कर्मचारियों पर चोरी से लाइन देकर क्रशर मिल संचालन कराने के आरोप थे। इस शिकायत पर दिसंबर में दक्षिणांचल विद्युत वितरण के एमडी अमित किशोर के निर्देश पर जांच टीम बनाई गई थी।
टीम ने छापेमारी की तो तीन क्रशर में बिजली चोरी पकड़ी थी। इस मामले में अब तक तीन एसडीओ, एक जेई व दो टीजीटी पर विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। जिला मुख्यालय में पूरे मामले में जांच टीम ने फिर से आकर इन अधिकारियों व क्रशर मालिकों के बयान भी लिए हैं। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि यह जांच का हिस्सा है जो लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें