नवाबी जामा मस्जिद के बाहर पहलगाम घटना का विरोध करते एआईएमआईएम पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
बांदा। कश्मीर के पहलगाम में बेगुनाह लोगों की हत्या करने के विरोध में एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने बांदा में ऐतिहासिक नवाबी जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों ने काली पट्टी बांधकर कायराना हमले का कड़ा विरोध किया। अधिवक्ता अंसार अहमद सिद्दीकी ने सरकार से पीड़ितों के परिवार वालों को 50 लाख रुपये व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने कहा कि सरकार इन आतंकियों व इनके आकाओं को ऐसी सजा दें कि दोबारा ऐसी कायराना हरकत करने की किसी में हिम्मत न पैदा हो। इस मौके पर मुख्य जिला महासचिव मौलाना उमैर नदवी, जिला महासचिव नदीम खान मुन्ना, जिला महासचिव शमीम खान, नगर अध्यक्ष मोहम्मद वसीक, सलमान खान आदि मौजूद रहे।