फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आकांक्षा ने हाईस्कूल में किया टाॅप

विज्ञापन
भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में प्रबंधक व शिक्षकों के साथ मेधावी छात्रा आकांक्षा सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल परीक्षा का शुक्रवार को परिणाम जारी होते ही मेधावी खिलखिला उठे। हाईस्कूल में भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा सिंह ने 95.50 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। जबरापुर (नरैनी) विद्यालय की छात्रा दीपिका सिंह ने 94 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व आदर्श इंटर कॉलेज जसपुरा की छात्रा पायल शिवहरे और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बांदा की छात्रा आराध्या गुप्ता ने संयुक्त रूप से 93.50 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज, अतर्रा के छात्र शिवशरन यादव,सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा शैलवी वैश्य, जीआईसी करतल के छात्र प्रांशु सिंह राठौर तथा पंचमुखी इंटर कॉलेज बघेलाबारी के छात्र अनुज राज ने 93.17 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। राजकीय इंटर कॉलेज बांदा के छात्र रोहित ने 92.83 फीसदी अंक के साथ पांचवां, इंटरमीडिएट कॉलेज तिंदवारा के छात्र रामरतन यादव ने 92.67 प्रतिशत अंक के साथ छठवां स्थान हासिल किया।
आदर्श लवकुश इंटर कॉलेज, अतर्रा के छात्र प्रकाश सिंह ने 92.50 अंक के साथ सातवां, एमएसडी आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा अदिति ने 92.33 प्रतिशत अंक के साथ आठवां स्थान पाया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बांदा की छात्रा सौम्या वैश्य, अब्दुल माजिद बाबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुबरिया (बदौसा) के छात्र अजय यादव, सरस्वती बाल विद्या मंदिर तिंदवारी के छात्र आयुष व शिवम ने 92.17 प्रतिशत अंक के साथ नौवां स्थान हासिल किया। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र विवेक सिंह ने 92 प्रतिशत अंक के साथ टाॅपटेन में दसवां स्थान हासिल किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मेधावी छात्राएं उछल पड़ीं। घर व विद्यालयों में सफलता का जश्न मनाया गया। शिक्षकों ने फूलमाला पहनाकर बेटियों व बेटों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें