फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी के साथ शराब पीते देख की थी भांजे की हत्या

Fri, 16 Oct 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 32- पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। पत्नी के साथ शराब पीते और आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर भांजे की डंडे से पीटकर हत्या की गई थी। इस बात का खुलासा पुलिस ने हत्यारोपी से पूछताछ में किया है। हत्यारोपी मामा और ममेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के गांव पैलानी डेरा में 14 अक्तूबर की रात आलोक निषाद (21) की डंडे से पीटकर हत्या की गई थी। उसके सिर और नाक में गंभीर चोटें थीं, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हत्याकांड में आलोक के पिता सरजू प्रसाद ने अपने साले जगन्नाथ उर्फ गेद्दू व दूसरे साले के पुत्र राजा भइया उर्फ रज्जा के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को पैलानी डेरा के आगे बांदा-सुमेरपुर मार्ग से गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी गेद्दू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे शक था कि आलोक के उसकी पत्नी से संबंध हैं। वारदात की रात आलोक उनके घर आया था।
विज्ञापन

आरोप है कि वह उसकी पत्नी के साथ शराब पीने लगा। उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे उसने डंडे से पीटकर आलोक की हत्या कर दी और अपने भतीजे राजा भइया उर्फ रज्जा के सहयोग से आलोक को उठाकर उसके घर के दरवाजे फेंक दिया और भाग निकले थे।
दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है। हत्याकांड का खुलासा करने में थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय, एसआई शिवबीर सिंह व उनकी टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें