फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पैनल ने किया पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/तिंदवारी। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बछेउरा गांव में दो दिन से लापता महिला की खेत में मिले शव के मामले में शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई। पुलिस घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन से कॉल डिटेल खंगाल रही है। मृतका के जेठ की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुशीला (35) पत्नी अजय वर्मा का शव शुक्रवार को दोपहर कल्लू प्रजापति के खेत में पड़ा पाया गया था। शव के दोनों हाथ महिला की साड़ी से बंधे थे। ग्रामीणों में चर्चा थी कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया था।
शनिवार को दूसरे दिन शव का दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस में आए पति अजय वर्मा ने बताया कि वह नवंबर में मजदूरी करने अहमदाबाद गया था। सुशीला 8 फरवरी को घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी। तब से यह लापता थी। मृतका के जेठ जयराम वर्मा की तहरीर पर थाने में अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि मृतका के मोबाइल से मिली कॉल डिटेल के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जेठ की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें