वन विभाग कार्यालय के पास अवैध बनीं झुग्गी झोपड़ियां।
- फोटो : BANDA
बांदा। अधिकारी आवासों के इलाके में स्थित वन विभाग कार्यालय रोड पर फुटपाथों में अतिक्रमण कर बनाई गई झुग्गी झोपड़ियों पर नगर पालिका ने अब सुध लेते हुए चार अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। इन्हें तीन दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा है।
वन विभाग कार्यालय रोड पर स्थित सड़क किनारे फुटपाथ में लंबे अरसे से कई लोगों ने झुग्गी-झोपड़ियां बना रखी हैं। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार दिए शिकायती पत्रों में बताया था कि इन झोपड़ियों में गैर कानूनी काम भी होते हैं।
प्रभागीय वनाधिकारी ने जुलाई में सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटाने को कहा था। अब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी/एसडीएम सदर सुधीर सिंह के हस्ताक्षरों से 4 अतिक्रमणकर्ताओं रामप्यारी पत्नी मूलचंद्र, सागर पुत्र महावीर, रामबाबू वर्मा और भोला को नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 211 के तहत नोटिस जारी किया है। नोटिस में शिकायतों के आधार पर उल्लेख किया गया है कि यहां झोपड़ियों में तमाम तरह के अवैध कार्य किए जा रहे हैं।