फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुंडेरी ने मटौंध को हराकर जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
मुंडेरी गांव में ट्राफी जीतने के बाद जश्न मनाते विजेता टीम के कप्तान व खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मटौंध (बांदा)। क्षेत्र के मुंडेरी गांव में जय बजरंगबली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को मटौंध और मुंडेरी टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें मुंडरी ने एक ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और मटौंध की टीम को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम मुंडेरी के खेल मैदान में 16 जनवरी से जय बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। इसमें जनपद की करीब 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। सेमी फाइनल मैच जीतकर आईं मटौंध और मुंडेरी टीमों के बीच शुक्रवार को फाइनल मैच खेला गया। मटौंध की टीम ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने 150 रन बनाए। वहीं जवाब में मुंडेरी टीम ने 19 ओवर में ही 154 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच मुंडेरी के आलराउंडर खिलाड़ी अनिल को मैन आफ द मैच तथा उपेंद्र सिंह भाऊ को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। मुंडेरी टीम के गेंदबाज चुनमुन को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला।
मुख्य अतिथि मटौंध प्रधान शालिनी सिंह, प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान राम प्रकाश त्रिपाठी, नरेंद्र सिंह नीलू, जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह ने विजेता टीम के कप्तान उपेंद्र सिंह भाऊ और उपविजेता टीम के कप्तान शिवम मिश्रा को ट्रॉफी और 15000 रुपये तथा 7500 रुपये देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका सोनू द्विवेदी और मोहित सिंह भदोरिया ने निभाई। उनको भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में लगभग 32 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट कराने में सोनू शिवहरे, पुष्पेंद्र गुप्ता, नईम खान, मोहित सिंह, संदीप भदौरिया, शिवम मिश्रा, मनीष त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें