महिला अस्पताल में शिशु को ड्राप पिलाते सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा (ब्यूरो)। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने नवजात शिशु को ड्राप पिलाकर मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें सभी टीके जरूर लगवाएं। सरकार की तरफ से सभी टीके नि:शुल्क हैं। जिला महिला अस्पताल में रविवार को उद्घाटन अवसर पर सांसद ने कहा कि जिस तरह इंद्रधनुष के सात रंग होते हैं, ठीक वासे ही सात बार टीकाकरण करवाने का प्रावधान है। सभी टीके लगवाकर बच्चे को इंद्रधनुषी बनाएं। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिले भर में जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर जाकर टीके लगाएंगे। अभिभावक नवजात से लेकर दो साल तक के बच्चों को शत-प्रतिशत टीके लगाएं। तभी इंद्रधनुष मिशन सफल होगा और आपके बच्चे को स्वस्थ जिंदगी मिलेगी। अपर निदेशक स्वास्थ्य ओंकारनाथ कौशल, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीपी वर्मा, सीएमएस डॉ. ऊषा सिंह समेत स्वास्थ्य कर्मी राधा शर्मा, रामकुमारी पाल, स्वप्निल गुप्ता आदि मौजूद रहीं।