फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव का जितेंद्र (15) पुत्र सुरेंद्र रविवार की सुबह कार की टक्कर से घायल हो गया। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पिता ने बताया कि जितेंद्र बाइक से कोचिंग जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। एक अन्य घटना में कमासिन में सरोज (35) पत्नी देवमिलन रविवार को दोपहर बाइक से मामसी खुर्द जाते समय गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

उधर, शहर के मर्दननाका का बबलू (32) पुत्र मुन्ना शनिवार को शाम ललौली (फतेहपुर) के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव का मोहनलाल (88) पुत्र प्यारेलाल रविवार को सुबह खेत जाते समय बैलगाड़ी खंती में पलटने से घायल हो गया। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव का लखन (27) पुत्र राम गुलाम शनिवार की शाम बाइक से बांदा जाते समय गांव के नजदीक मवेशी से टकराकर लहूलुहान हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मटौंध प्रतिनिधि के मुताबिक अचारन थोक की रौनक (8) पुत्री राकेश लखेरा को रविवार की सुबह घर के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। थाना इंस्पेक्टर अनीता सिंह चौहान ने उसे बांदा में प्राइवेट नर्सिंग होम में पहुंचाया। यहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें