फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने निशानेबाजों को बांटे प्रमाणपत्र

Tue, 19 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र सौंपते सांसद विनोद सोनकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने शूटिंग सीख रहे खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता के प्रमाणपत्र सौंपा। शामली व मुजफ्फर नगर में होने वाली प्री उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया।
विज्ञापन


हार्पर क्लब शूटिंग रेंज के शूटर्स प्रकाश पांडेय, आशीष शुक्ला, रोहित जैन, रुद्राक्ष शर्मा, सनी धुरिया, रीतेश सिंह, अनुज आदि नेशनल शूटर कोच रामेंद्र शर्मा से शूटिंग के गुर सीख रहे हैं। सांसद ने इन खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। 24 से 27 अप्रैल तक शामली व मुजफ्फरपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले बेहतर तैयारी करने को कहा।

उत्तर प्रदेश राज्य निशानेबाजी कमेटी सचिव रामेंद्र शर्मा को हाल ही में 58वीं 300 मीटर बिग बोर राइफल निशानेबाजी प्रतियोगिता (नई दिल्ली) में नेशनल लेवल में क्वालीफाई करने की बधाई दी। श्री शर्मा जिले में प्रथम 10 मीटर रेंज की शूटिंग का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दे रहे हैं। जमुना प्रसाद, रामबहोरी, राजकिशोर शुक्ला, पंकज पांडेय, जीतू भइया, काजी जमीर, समीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें