युवक द्वारा फांसी लगाने पर घटनास्थल की जांच करती पुलिस।
- फोटो : BANDA
मटौंध (बांदा)। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के युवक ने यहां थाना क्षेत्र के सूनसान इलाके में पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और उसके मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। फिलहाल आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है।
यहां से चंद किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव पहरा (छतरपुर, एमपी) का रहने वाला शिवनारायण पाल (21) पुत्र घसीटा का शव बुधवार को दोपहर मटौंध थाना क्षेत्र के करछा दुरेड़ी गांवों के बीच डंप बालू के नजदीक बबूल के पेड़ में फांसी पर लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना इंसपेक्टर शैल कुमार सिंह व भूरागढ़ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। मृतक के पास बैग व कपड़े, आधार कार्ड तथा मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसके मोबाइल फोन से थानाध्यक्ष ने परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।