बांदा/बबेरू/अतर्रा। भाजपा के चल रहे थाना घेरो आंदोलन में बुधवार को बांदा शहर कातवाली समेत कई थानों में धरना और सभाएं हुईं। शहर कोतवाली सांसद और महिला भाजपा नेताओं से पुलिस की तीखी झड़प हुई। बड़ी संख्या में पुलिस बल तलब कर लिया गया। अन्य थानों में घेराव के बजाए सभाओं में आंदोलन निपट गया।
सांसद भैरो प्रसाद मिश्र की अगुवाई में भाजपाइयों ने कोतवाली के सामने धरना दिया। घेराव व प्रदर्शन करते हुए सरकार व पुलिस विरोधी नारे लगाकर कोतवाली में घुस गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सांसद प्रभारी निरीक्षक से भिड़ गए। पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, लवलेश सिंह, प्रभा गुप्ता, मीना भारतीय, डा.मनीष गुप्ता, नीलू निगम, कल्लू राजपूत, प्रभाकर अवस्थी, डा.रामराज गुप्ता, रामलखन राजपूत, मुदित शर्मा, सौरभ गुप्ता, संतोष कुमार, ममता मिश्रा, सुमन तिवारी, मनोज जैन, गायत्री पटेल, सुरेश गुप्ता, अजित गुप्ता, रामप्रसाद सोनी, नागेश खरे नागी, मनोज गुप्ता, गिरिजेश तिवारी आदि शामिल रहे।
मरका थाने में विजय विक्रम सिंह की अगुवाई में तीन घंटे धरना चला। पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, अयोध्या सिंह, अजय सिंह पटेल, चंद्रपाल कुशवाहा, विष्णु प्रताप सिंह, सोहन सिंह, राजीव मिश्रा, संतोषनंदन गौतम, योगेंद्र सिंह, गुलाब पयासी, राजकुमार त्रिपाठी, संदीप सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अतर्रा में नगर अध्यक्ष अनिल सैनी की अगुवाई में थाने का घेराव हुआ। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, किरन वर्मा, गीता सागर, दिनेश अनुरागी, प्रेमनारायण द्विवेदी, द्वारिका प्रसाद लखेरा, शिवमोहन बाबू, भरतलाल कोटार्य, डा.राजीव सविता, राजकिशोर वाजपेयी, रमेश शर्मा, कालीचरन वाजपेयी, आनंद सिंह, राममूर्ति शुक्ला, हेम सिंह, भरतलाल गुप्ता, कमलाकांत द्विवेदी, नीरज गुप्ता, सुनीता गुप्ता, दिलीप, लक्ष्मण सिंह, राहुल गौतम आदि शामिल रहे।