फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला आरक्षण पर सांसद ने उठाए सवाल

Sun, 19 Apr 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा-चित्रकूट लोकसभा क्षेत्र की सांसद कृष्णा पटेल ने महिला आरक्षण को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 33 फीसदी महिला आरक्षण को लागू करने की स्पष्ट समय सीमा तय करने की मांग की।
विज्ञापन




सांसद ने जनगणना और परिसीमन से महिला आरक्षण कानून को जोड़ने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसा करना महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित करना और उन्हें अनिश्चितता में रखना है। सांसद ने जोर दिया कि देश की महिलाएं आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों से जूझ रही हैं, इसलिए उन्हें राजनीतिक भागीदारी में समान अवसर मिलना बेहद जरूरी है।
उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इतने महत्वपूर्ण विषय को केवल राजनीतिक घोषणा बनाकर क्यों छोड़ा जा रहा है। सांसद ने मांग कि महिला आरक्षण को जल्द से जल्द लागू कर देश की आधी आबादी को उनका वास्तविक अधिकार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें