फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सांसद ने खत्म कराया अनशन, योजनाबद्ध लड़ाई का किया ऐलान

Wed, 21 Jan 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
बबेरू के अद्भुत चौराहा के पास व्यापारियों को संबोधित करते पूर्व मंत्री। संवाद
विज्ञापन
बबेरू। अद्भुत चौराहा के सुंदरीकरण और सड़क चौड़ीकरण के विरोध में छह दिनों से चल रहा व्यापारियों का क्रमिक अनशन सोमवार देररात सांसद कृष्णा देवी पटेल ने जूस पिलाकर समाप्त कराया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सुंदरीकरण के कार्य में उन्हें नुकसान नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि लड़ाई खत्म नहीं हुई है, बल्कि अब योजनाबद्ध तरीके से लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य चौराहे पर करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा किए गए सर्वे में कई व्यापारियों की दुकानें और आवास अतिक्रमण की जद में आ गए हैं। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने अनशन शुरू कर दिया था। उनकी मुख्य मांग है कि प्रशासन चौराहे की गोलाई और सड़क की माप को कम करे ताकि उनके आवास और दुकानें सुरक्षित रह सकें।
पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल ने कहा कि यह व्यापारियों को उजाड़ने की योजना है और व्यापारी सुंदरीकरण के विरोधी नहीं हैं, बल्कि पहले उन्हें बसाया जाना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों को संगठित रहने का आह्वान किया। व्यापारी नेता केके महंत ने कहा कि व्यापारी भाजपा के समर्थक रहे हैं, लेकिन अब उन्हें उजाड़ने वालों को सबक सिखाया जाएगा। इस दौरान चौराहा बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश आर्य और अमर पटेल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें