फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार को दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 14 Oct 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फाेटो 17- मृतक रिंकू। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। अपने दहिनवारा कार्यक्रम के लिए बाजार करने आए बाइक सवार को सामने से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल से डॉक्टरों के रेफर करने पर परिजन सतना ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के गांव कुल्लूखेड़ा निवासी शिवनरेश ने बताया कि उसका चचेरा भाई रिंकू (23) मंगलवार की रात अपने गांव से बाइक से बाजार करने के लिए ओरन कस्बा आया था। यहां रात करीब साढ़े दस बजे ओरन पेट्रोल पंप के पास सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में रिंकू गंभीर घायल हो गया।
पुलिस ने उसे बिसंडा पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे देर रात जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। इसके बाद जिला अस्पताल से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सतना, मध्य प्रदेश ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया कि रिंकू का दहिनवारा कार्यक्रम उसके ननिहाल हड़हा गांव में होना था। इसकी तैयारी के लिए वह गांव से बाजार करने आया था। उसकी सिंहपुर साईंपुर में शादी तय थी। दिसंबर माह में शादी होना प्रस्तावित थी। वह बाहर रहकर मजदूरी करता था।
तीन भाइयों में बड़ा था। पिता शिवबदन भी मजदूरी करते हैं। घर में मां सुशीला का हाल बेहाल है। बदौसा थानाध्यक्ष राजेश मौर्य ने बताया कि बाइक से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें