बदौसा (बांदा)। चित्रकूट से लौट रहे बाइक सवार युवक की झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे किनारे लगे बिजली के पोल से टकराने से मौत हो गई। यह हादसा सुदिनपुर मोड़ पर हुआ।
विज्ञापन
बदौसा के स्टेशन रोड निवासी ईश्वरी गुप्ता ने बताया कि पुत्र आर्यन गुप्त (24) मंगलवार को किसी काम से चित्रकूट के भरतकूप गया था। वहां से रात 10 बजे लौट रहा था।
झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर उसकी बाइक बिजली के पोल से टकराकर गई। राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में शिवरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।