फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के करतल रोड पर ट्रक ने बाइक चालक नंदवारा गांव निवासी लवकेश (26) को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ताऊ दादूराम ने बताया कि लवकेश अपने छोटे भाई सोहन के पुत्र के बरौंह संस्कार के लिए बाजार करने रविवार को नरैनी आया था। यहां से वह करतल रोड में जा रहा था, तभी ट्रक से हादसा हुआ है। लवकेश के दो पुत्री अन्नू और जूली व एक पुत्र शनी है। कोतवाली इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि ट्रक चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें