बांदा। बेटी के घर से अपने गांव जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हमीरपुर जिले के रागौल गांव निवासी गुलाम रसूल (48) गुरुवार की शाम चार बजे करीब अपनी बेटी की ससुराल बांदा आया था। यहां से वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव की रोड के पास पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। समधी मुमताज ने बताया कि उसके तीन लड़की एक लड़का है। मटौंध थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।