अतर्रा। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस (मदर्स डे) का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि राजाबाई कुशवाहा ने कहा कि मां के प्यार और त्याग को बचपन से यदि समझाया जाए तो बच्चे उसे बहुत अच्छे से समझते हैं। मां की भावना से जुड़कर जीवन में बेहतर करने का प्रयास कर सकते हैं। इस दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की माताएं विभिन्न रंग-बिरंगी पोशाकों में पहुंची और उनके लिए कई मनोरंजक खेल भी रखे गए। विजेता माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीथी ने कहा कि बच्चे का प्रथम शिक्षक उसकी मां होती है। इस अवसर पर एमडी किरन कुशवाहा और स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।