फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पिता की डांट के भय से किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रुपये खर्च हो जाने पर पिता की डांट के भय से किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसी ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के चौकी पुरवा गांव निवासी सूरज पाल (17) ने शुक्रवार की शाम अपने मकान की छत में लगे लोहे के एंगल से साफी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पड़ाेसी अपनी छत में गया तो उसने सूरज पाल को फंदे से लटका देखा। पिता बदलू ने बताया कि सूरज पाल को दो दिन पहले उन्नाव जाना था। उन्नाव जाने के लिए उसने उसे तीन हजार रुपये दिए थे। सूरज उन्नाव नहीं गया और रुपये भी खर्च कर लिए।
विज्ञापन

पिता ने आशंका जताई कि रुपये खर्च होने पर वह डांट खाने के भय से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मां मिंता है। दो भाइयों में बड़ा था। टेंट लगाने का काम करता था। पैलानी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि परिजन रुपये खर्च करने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें