फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने डांटा तो छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
बांदा में आत्महत्या करने वाली अंजली। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। थाना क्षेत्र में मोबाइल पर काफी देर तक किसी से बात करने पर जब मां ने डांटा तो गुस्साई कक्षा दस की छात्रा ने बृहस्पतिवार की सुबह आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्रा ने मां की ही साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला ने बेटी के आत्महत्या करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

बेंदा गांव निवासी विजय सिंह की बेटी अंजली (16) गांव के ही निजी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी। उसके पिता मध्यप्रदेश के उज्जैन और भाई अंकित गुजरात के अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। घर पर अंजली और उसकी मां सुग्रीव देवी ही रहते हैं। सुबह-सुबह छात्रा किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। काफी देर बात करने पर मां ने अंजली को डांट दिया।
सुबह साढ़े सात बजे मां की डांट से क्षुब्ध अंजली कमरे में गई और मां की साड़ी फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई।
थोड़ी देर बाद किसी काम से जब महिला कमरे में गई तो बेटी को फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। शोर सुनकर पड़ोसी संग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह पहुंचे और तिंदवारी पुलिस को जानकारी दी। सुग्रीव देवी ने बताया कि मोबाइल फोन पर बात करने पर डांट दिया था। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने भी बेटी के खुदकुशी करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें