फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बेटी की विदाई में मां को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

Wed, 11 Mar 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नरैनी क्षेत्र के रमपुरवा गांव में बेटी की विदाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। टेंट हटाने के दौरान कर्मचारियों की लापरवाही से जमीन पर पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर दुल्हन की मां करंट से झुलस गईं। घटना के बाद शादी की खुशियां पल भर में अफरा-तफरी में बदल गईं।
विज्ञापन

सुबह तकरीबन 10 बजे नरैनी कोतवाली क्षेत्र रमपुरवा गांव निवासी 40 वर्षीय मिथलेश देवी की बेटी की विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान टेंट कर्मी शादी का टेंट खोल रहे थे। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिजली का तार हटाने के बजाय जमीन पर ही फेंक दिया। उसी दौरान दुल्हन की मां मिथलेश वहां से गुजर रही थीं और अचानक करंट की चपेट में आ गईं। मिथलेश के करंट लगते ही मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तुरंत बिजली का संपर्क हटाकर उन्हें किसी तरह अलग किया गया। इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए महिला को सीएचसी नरैनी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। दुल्हन के पिता कालीचरन का कहना है कि टेंट कर्मियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। यदि बिजली का तार सही तरीके से हटाया जाता तो इस तरह की घटना नहीं होती। घटना के बाद परिवार में खुशी का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें