फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे को बंधक बना बदमाशों ने की लूटपाट

Fri, 15 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
असलहों से लैस नकाबपोश 5 बदमाशों ने मां-बेटे को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। एक लाख के जेवर व 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने ऐसी घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी सुरजी देवी (60) पत्नी जनार्दन और उसका पुत्र राजेश (36) बुधवार की रात घर पर सो रहे थे।
विज्ञापन


तभी किसी ने दरवाजे की कुंडी बजाई। सुरजी के दरवाजा खोलते ही नकाबपोश 5 बदमाश घर में दाखिल हो गए। असलहों से लैस बदमाशों ने गहने और रुपयों के बारे में पूछा और मां व बेटे की लाठी से पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने घर की तलाशी ली।

बक्सों में रखे एक लाख रुपये से ज्यादा के जेवर और भांजी शालू की शादी को रखे 15 हजार रुपये लेकर धमकाते हुए फरार हो गए। राजेश ने बताया कि उसने तीन बदमाशों को पहचान लिया है। वे गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सुरजी ने बताया कि थाने में उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस पर वह बृहस्पतिवार को अपर एसपी से मिली और घटना बताई। अपर एसपी आशुतोष शुक्ल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, बबेरू कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु यादव ने बताया कि थाने में ऐसी कोई तहरीर या जानकारी नहीं मिली। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें