फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अधिकांश वक्फ संपत्तियों की पोर्टल पर नहीं हुई इंट्री

Wed, 03 Dec 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 01 उम्मीद पोर्टल सेंटर में इंट्री कराने आए लोग साइट चालू होने का इंतजार करते। संवाद
विज्ञापन
बांदा। अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा लांच किए गए उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का विवरण लोड करने की निर्धारित समय सीमा खत्म होने को है और जनपद में अधिकांश वक्फ संपत्तियां दर्ज नहीं हो सकी हैं। पोर्टल की साइट सुस्त रफ्तार या ठप रहने से यह काम प्रभावित है। संपत्तियों के प्रबंधक और मुतवल्ली परेशान हैं।
विज्ञापन

जनपद में लगभग एक हजारसंपत्तियां वक्फ बोर्ड और राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं। इनकी चार दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पोर्टल पर इंट्री होनी है। उप्र सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा इसके लिए बांदा जनपद में डा. शेख सादी जमा (मुतवल्ली जामा मस्जिद व ईदगाह) और पूर्व सभासद वाजिद अली और हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा को कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि बांदा में उम्मीद पोर्टल की साइट कई दिनों से नहीं चल रही। जब चलती भी है तो बहुत सुस्त रफ्तार से। रोजाना बड़ी संख्या में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधक / मुतावल्ली गूलर नाका स्थित उम्मीद पोर्टल इंट्री सेंटर में आ रहे हैं। उन्हें निराश होना पड़ रहा है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शामिल हैं। सेंटर में अब तक बमुश्किल तकरीबन दो सैकड़ा संपत्तियों की ही इंट्री हो पाई है। कोआर्डिनेटर वाजिद अली ने बताया कि समय सीमा बढ़ाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें