फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड में मानसून की दस्तक, 20 मिमी गिरा पानी

Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार शाम को बारिश के साथ तेज हवा चली। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिन लगातार बारिश होने व तेज हवाओं के चलने के आसार जताए हैं। मानसून की दस्तक से खरीफ किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम 20 मिली मीटर बारिश हुई। इससे शहर के नाला नाली लबलबा गये। वहीं निचली बस्तियों में पानी भर गया। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। इससे दोपहर में उमस बढ़ गई थी। वहीं शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 20 मिनट बारिश हुई। जगह-जगह जल भराव से आवागमन अवरूद्ध रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जिले में 20 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। उधर, कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि मानसून ने बुंदेलखंड में दस्तक दे दी है। कई दिनों तक बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलने के आसार हैं। बताया कि अब खरीफ फसलों की बुवाई किसान शुरू कर सकते हैं। यह समय फसलों की बुवाई के अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें