फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पत्नी से कहासुनी के बाद मजदूर ने आत्महत्या की, शराब की लत के कारण अक्सर होता था विवाद

Wed, 28 Jun 2023 07:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले में निमंत्रण में गई पत्नी से मोबाइल फोन पर हुई कहासुनी के बाद पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृृतक शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर उसका अक्सर पत्नी से विवाद होते रहता था। बिसंडा थाना क्षेत्र के निलाथू गांव निवासी उमेश (26) ने मंगलवार की रात किसी समय अटारी में साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


बुधवार सुबह पिता शिवकरन जागा और कोई आहट न होने पर अटारी में पहुंचा तो उमेश फंदे पर लटका था। शिवकरन ने बताया कि मृतक की पत्नी सुमेरिया 12 दिन पहले कोर्रही गांव में एक रिश्तेदारी में निमंत्रण में गई थी। रात में मृतक शराब के नशे में आया था। मोबाइल पर बात करते समय पत्नी से कहासुनी होने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक पुत्र एक पुत्री है। थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक की ससुराल कोर्रही में है। विवाद के चलते पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी। इसी को लेकर उसने फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें