बांदा। डीआईजी अजय कुमार सिंह और एसपी अंकुर अग्रवाल ने गुरुवार को मध्य प्रदेश से लगने वाली सीमा का निरीक्षण किया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित चेक पोस्ट व बैरियर देखे। इस मौके पर डीआईजी ने सीमा पार से आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
जनपद के मटौंध थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश से लगने वाले गौरीहार व दौलतपुर गांव के बैरियर को चेक किया गया। डीआईजी ने कहा कि बैरियर पर निरंतर आने-जाने वाले वाहनों को चेक करके रजिस्टर में एंट्री की जाए।
थानाध्यक्ष मटौंध राम दिनेश तिवारी को निर्देशित किया कि बैरियर और चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मियों के लिए अलाव की व्यवस्था की जाए। साथ ही सीमा से लगे मध्य प्रदेश को थाने से संपर्क में रहकर एक ग्रुप बनाया जाए ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से किया जा सके।