फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन गुरु नानक, सारा जग तारिआ

Thu, 19 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कार्तिक महोत्सव पर गुरुद्वारे से बृहस्पतिवार को प्रभात फेरी निकाली गई। धन गुरु नानक, सारा जग तारिआ गीतों के बीच शहर की सड़कों पर भ्रमण हुआ।
विज्ञापन


कार्तिक महोत्सव 13 नवंबर से चल रहा है। स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। गुरुवार को सुबह चार बजे से सुखमनी साहिब पाठ और पांच बजे से कार्तिक महात्म कथा हुई।

छह बजे नगर में प्रभात फेरी निकली। इसमें सिख समुदाय की महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। गुरुद्वारे में कीर्तन, भजन और आरती हुई।
विज्ञापन


अंत में अरदास कर पूरे देश में एकता और अखंडता की कामना की। भक्तों ने लंगर छका। मुख्य संचालक अमर भगत ने बताया कि 25 नवंबर पूर्णिमा पर महोत्सव का समापन होगा। इस दिन भंडारा होगा।
विज्ञापन


जया पुरुषवानी, साधुराम सुखेजा, अशोक कुकरेजा, सुनील बजाज, गोविंद, निशा वाधवानी इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें