फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पिता से 30 हजार रुपये छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को विकास भवन का बाबू बताकर ग्राम प्रधान के पिता को बुलाया और विकास भवन परिसर में 30 हजार रुपये छीनकर तीनों युवक कार पर बैठकर फरार हो गए। प्रधान के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बबेरू क्षेत्र के पडऱी गांव के प्रधान के पिता कुबेर पुत्र भागीरथ ने एसपी और कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार को शाम उसके फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई।
अपने को विकास भवन का बाबू बताते हुए कहा कि साहब को लखनऊ जाना है। अपनी ग्राम पंचायत के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत कराना हो तो आकर साहब को 30 हजार रुपये दे जाओ। प्रधान पिता मंगलवार को सुबह 30 हजार रुपये लेकर विकास भवन पहुंचा।
विज्ञापन

बताया कि परिसर में उसे एक व्यक्ति मिला और पैसा मांगा। प्रधान पिता ने यह कहकर पैसा देने से इनकार किया कि साहब को देगा। बताया कि इसी बीच कार पर बैठे दो व्यक्ति और आ गए और तीनों ने मिलकर उसके बैग से 30 हजार रुपये छीन लिए और धमकी देते हुए कार में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें