फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 02:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और  आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नौ वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। बुधवार को दोपहर गांव का ही 19 वर्षीय प्रदीप कुमार रैदास बालिका को टाफी दिलाने की बात कहकर पशु बाड़े में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की मां घटना के समय खेत गई थी।
शाम को जब मां घर आई, तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने देर रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कमासिन थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह आरोपी प्रदीप को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, नरैनी थाना क्षेत्र में दो बहनों से साथ छेड़छाड़ करने के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ छेडख़ानी का मामला दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 30 जनवरी को वह आवश्यक कार्य से बांदा गया था।
विज्ञापन

 उसी शाम पड़ोसी दो लोग आए और घर में अकेला पाकर उसकी बहनों के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर दोनों ने उसकी बहनों को बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की। बहनों से जब शिकायत की, तो वह दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अबरार और इमरान के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें