फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: परंपरागत कारीगरों और युवाओं का आधुनिक प्रशिक्षण पूरा

Mon, 16 Nov 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों और युवाओं के लिए चल रहा 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया।
विज्ञापन

खुटला रहुनिया स्थित आरएम इंटरमीडिएट बीएड कॉलेज में आयोजित शिविर में 525 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराकर आधुनिक कौशल का प्रशिक्षण लिया। अब पात्र प्रतिभागियों को सरकार की ओर से मुफ्त टूलकिट और पांच हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग अजय यादव, सहायक प्रबंधक योगेश और समन्वयक कौशल मिश्रा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़ना जरूरी है, ताकि बाजार की मांग के अनुरूप बेहतर उत्पाद तैयार किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें