फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विज्ञान और कला प्रदर्शनी में सराहे गए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सेंट जॉर्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल सजाए। वैज्ञानिक सोच की झलक दिखी।
विज्ञापन

गुरुवार को प्रदर्शनी की शुरुआत प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल ने फीता काटकर की। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होती है। कौशल प्रदर्शन का भी अवसर मिलता है। कक्षा दो से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल सजाए। इनमें सिस्मोग्राफ, डायलिसिस यूनिट, माइक्रोस्कोप, वाटर कूलर, कूलर, वैक्यूम क्लीनर, मानव हृदय, पॉल्यूशन कंट्रोल, ग्रीन हाउस इफेक्ट, ग्लोबल वार्मिंग, हाइड्रोलिक लिफ्ट, वायु ऊर्जा, मानव जीवन में विज्ञान का महत्व आदि मॉडल शामिल रहे। इसके अलावा बच्चों ने अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य व कला के सैकड़ों मॉडल और चार्ट पेश किए।
अतिथियों और अभिभावकों ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। चिन्हित मॉडलों पर आगे कार्य करने की नसीहत दी। प्रदर्शनी में बांदा के दीपक पटेल ने मुंशी प्रेमचंद की मूर्ति के रूप में खुद को प्रदर्शित किया। यह आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य एल्बर्ट रस्किन ने सभी का आभार जताया। डॉ.छाया सिंह, प्रवीण सिंह चौहान, डॉ.एसएन सिंह, नवल किशोर चौधरी, सरदार राजेंद्र, अंकित कुशवाहा, उमा पटेल, प्रवीण यादव, मनीष गुप्ता, श्यामजी निगम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें