फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार की टक्कर से बाइक सवार ससुर और दामाद की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। सतना-चित्रकूट मार्ग पर मझगवां के पास सामने से कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई। दोनों रीवा मध्यप्रदेश के निवासी थे। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार सवार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया गोदा निवासी अशोक कुमार सिंह (50) बाइक से अपने ससुर सेमरिया चुरेहटी जिला रीवा निवासी भूपेंद्र सिंह (70) को लेकर बुधवार की शाम वैशाख अमावस्या पर एक दिन पूर्व दर्शन कराने ला रहे थे। चित्रकूट के गुप्तगोदावरी के पास मझगवां मार्ग पर सामने से तेज गति से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार ससुर-दामाद छिटककर दूर जा गिरे। बाइक चला रहे अशोक के सिर से हेलमेट निकलकर सड़क पर जा गिरा। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
दुर्घटना देखकर अन्य राहगीरों ने पुलिस सूचना दी। चित्रकूट मप्र के थाना प्रभारी हीरालाल मिश्र ने घायलों को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर सतना रेफर किया गया। गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। कार छोड़कर चालक और अन्य लोग भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें