फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कचरे से बिजली बनाने का मॉडल सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडलस्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल सजाए। कचरे से बिजली बनाने और जल संरक्षण और गांव के विकास से संबंधित मॉडल सराहे गए। आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुआ।
विज्ञापन

वैश्विक विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम के तहत सोमवार को विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता हुई। इसमें बांदा, चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर जिले के लगभग छह स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मेजबान कॉलेज प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। विजेता छात्र-छात्राओं को समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
मंडलायुक्त आरपी सिंह व डीएम दीपा रंजन समेत संयुक्त निदेशक माध्यमिक संजय यादव, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, प्रभारी डीआईओएस विजयपाल सिंह रहे। शिक्षक अभिषेक कुमार और घनश्याम गुप्ता की निगरानी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल सजाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें