फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कार चालक ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चार माह पहले गुरुगांव की युवती से कोर्ट मैरिज कर होली पर घर आए कार चालक ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने सोमवार की सुबह शव लटका देेख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी रामप्रकाश आरख उर्फ बउवा (22) का शव कच्चे कमरे में धन्नी से साड़ी के फंदे से लटका मिला। सोमवार की सुबह पत्नी जाह्नवी ने शव देखा तो परिजनों को बताया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़े भाई अमरजीत ने बताया कि पांच भाइयों में रामप्रकाश सबसे छोटा था।
वह गुरुगांव के ओम विहार सेक्टर-23 में रहकर प्राइवेट कार चलाता था। चार महीने पहले ओमविहार में पड़ोस में रहने वाली युवती जाह्नवी से कोर्ट मैरिज की थी। पहली होली पड़ने पर वह 15 दिन पहले पत्नी को लेकर गांव आया था। बताया कि सबसे बड़े भाई लक्ष्मी की कैंसर से छह माह पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने इलाज के ढाई लाख रुपये कर्ज लिया था। तब साढ़े सात बीघे में से दो बीघा जमीन बेचकर कर्ज अदा कर दिया था। इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें