फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीएनआईटी के ‘टेक मंथन’ में मॉडल व पोस्टर प्रतियोगिता

Sat, 28 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी (केसीएनआईटी) में दो दिवसीय टेक्निकल फेस्टिवल ‘टेक मंथन’ में छात्र-छात्राओं ने मॉडल व पोस्टर के जरिए टेक्निकल यंत्रों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शनिवार को फेस्टिवल का समापन हुआ। इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं ने हाइड्रोलिक ब्रेक सिस्टम, सोलर वाटर पंप, ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, स्मार्ट डस्टबिन के आकर्षक मॉडल सजाए। ‘मेक इन इंडिया’ और ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत पोस्टर प्रदर्शित किए।

वेब पेज डिजाइनिंग में शोभित निगम व कविता, आन लाइन क्विज और पेपर प्रजेटेंशन में एमबीए की आकांक्षा पंजवानी, जंग यार्ड एंड असेबलिंग में सूरज सिंह, एहसान मोहम्मद व अमित पाल, वाद-विवाद में सिंपल शुक्ला, सुरभि सुमन, रोल प्ले में जूही सोनी व वैभव तिवारी, लैन गेमिंग में अजित कुमार और पोस्टर प्रजेंटेशन में वैभव गुप्ता व सृष्टि गुप्ता ने अलग-अलग वर्ग में प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन


डॉ.प्रशांत द्विवेदी ने पोस्टर व पेपर प्रजेंटेशन, अमित श्रीवास्तव ने वेब पेज डिजाइनिंग, माडल प्रजेंटेशन में शैलेंद्र पाठक व शैलेंद्र यादव, लैन गेमिंग में कुशल यादव, ॉन लाइन क्विज में रईस अहमद, रोल प्ले में ऋषि कनौजिया, मैनेजमेंट क्विज में प्रदीप भटनागर व जंक यार्ड एसेंबलिंग में मोहित यादव ने प्रतिभागियों को गाइड किया। इस मौके पर चेयरमैन अरुण कुमार निगम, डायरेक्टर आशीष आर पनत, श्यामजी निगम और संयोजक संजीव द्विवेदी इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें