बांदा। सदर क्षेत्र के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने गुरुवार को सुबह खुरहंड स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। लगभग दो सौ ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं के निपटारे की कार्रवाई की। पीएम आवास, सीएम आवास, आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, अतिवृष्टि से नुकसान, आर्थिक मदद आदि के फरियादी ज्यादा रहे।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर निस्तारण को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजभवन उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, अभिनव गुप्ता भी मौजूद रहे।