फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा से बच्चों की कार्य क्षमता बढ़ेगी

विज्ञापन
मंडलीय मिशन प्रेरणा गोष्ठी में मंडलायुक्त गौरव दयाल को स्मृति चिन्ह देते मंडलीय सहायक शिक्षा नि - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश में मिशन प्रेरणा के तहत 1.08 करोड़ छात्रों को नामांकित किया गया है। क्वालिटी लर्निंग आउट कम का मानक तैयार हुआ है। इससे बच्चों की कार्य क्षमता बढ़ेगी। यह बात सोमवार को आयोजित चित्रकूटधाम मंडलस्तरीय मिशन प्रेरणा मंडलीय गोष्ठी में प्रदेश के विशेष सचिव (बेसिक शिक्षा)/अपर राज्य परियोजना निदेशक (सर्व शिक्षा) सत्येंद्र कुमार ने कही।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज के सभागार में हुई गोष्ठी में विशेष सचिव ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को बेसिक लर्निंग माड्यूल, टीचिंग मॉड्यूल और लीडरशिप मॉड्यूल की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रेरणा गुणवत्ता मॉड्यूल एप विकसित किया गया है। जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों से अपेक्षा की कि एनरजाइज्ड टेक्ट्स बुक का प्रयोग सुनिश्चित कराने के लिए प्रत्येक पाठ्य पुस्तक पर अंकित क्यूआर कोड के जरिये उपलब्ध लर्निंग वीडियो दीक्षा एप द्वारा बच्चों को दिखाया जाए।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि मिशन प्रेरणा से शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी। चारों जिलों के अधिकारियों से कहा कि मिशन प्रेरणा कार्यशाला में दिए जा रहे निर्देशों पर ध्यान दें और अपने जिले और स्कूलों में लागू कराएं। अपर राज्य परियोजना निदेशक ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों को पेयजल, बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश, सुसज्जित किचेन शेड, मानक के अनुरूप ब्लैक बोर्ड और सात पैरामीटर्स आदि से लैस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ चित्रकूट महेंद्र कुमार ने अपने जिले में इस योजना से चल रहे कार्यों के बारे में बताया। बीएसए (बांदा) हरिश्चंद्रनाथ ने कहा कि बांदा में पंचायतीराज विभाग के साथ मिलकर विद्यालयों को संतृप्त किया जा रहा है। राज्य परियोजना कार्यालय से आईं डॉ. शबा सिद्दीकी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
अमित कुमार ने आपरेशन कायाकल्प के बारे में बताया। गोष्ठी में डीएम अमित सिंह बंसल भी उपस्थित रहे। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) जीएस राजपूत ने आभार जताया। गोष्ठी में चारों जिलों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें