फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता युवक का शव केन नदी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो दिन पूर्व घर से निकले युवक का शव केन नदी में मिला। परिजन घटना पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस आत्महत्या बता रही है। मृतक शराब का लती बताया गया।
विज्ञापन

शहर के क्योटरा निवासी रामनारायण निषाद के पुत्र अरुण निषाद (32) का शव शुक्रवार को सुबह केन नदी हरदौली घाट में मिला। नाविकों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई योगेंद्र निषाद ने पुलिस को बताया कि अरुण बुधवार की रात बिना बताए घर से निकल गया था। फिर नहीं लौटा। काफी खोजबीन भी की। वह हत्या या आत्महत्या के बारे में स्पष्ट नहीं बता सका।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि मृतक शराब का लती था। नशे में अक्सर मारपीट करने की वजह से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। पूछताछ के दौरान पालिका के गोताखोर ने बताया कि सड़क पुल से केन नदी में छलांग लगाते हुए देखा था। देर तक पानी में उसे ढूंढा, लेकिन हाथ नहीं लगा। इंस्पेक्टर के मुताबिक, प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें