फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शादी का झांसा देकर किया किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। शादी का झांसा देकर आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी से शादी की बात कही, तब आरोपी ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के बाबा ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी पिता की मृत्यु के बाद अपने बाबा के साथ रहती है। बाबा ने गांव के ही ज्ञानेंद्र (24) पर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते दो वर्षो से नाबालिग नातिन को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है।
बात करने के लिए नातिन को एक मोबाइल भी दे रखा है। बीते 31 मार्च की सुबह नातिन मोबाइल में बात कर रही थी। पूछताछ करने पर उसने गांव के ही ज्ञानेंद्र से बात करने को कहा और शादी करने की बात की जानकारी दी।
विज्ञापन

उसके बाद ज्ञानेंद्र से मिल शादी की बात कही, तब ज्ञानेंद्र ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर पास्को, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें