बांदा। नाले के किनारे मछली मार रहे आठ वर्षीय कक्षा तीन के छात्र के साथ 35 वर्षीय युवक ने कुकर्म किया। पिता की तहरीर पर गिरवां थाने में आरोपी के खिलाफ कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके आठ वर्षीय के बालक के साथ कुकर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी गड़ाव गांव निवासी कैलाश के खिलाफ कुकर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। एसआई उमेश प्रजापति ने बताया कि आरोपी और बालक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।