फोटो- 13 मस्जिद की दीवार पर लगाए गए पंजे के निशान। संवाद
बांदा। होली व रमजान के त्योहार में माहौल खराब करने के उद्देश्य से कुछ खुराफाती तत्वों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के दीन मोहम्मद मस्जिद मढ़ियानाका की दीवार पर काले रंग के हाथ के पंजे के निशान और देवताओं के नाम लिख दिए। इसकी जानकारी मोहल्लेवासियों ने एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष अधिवक्ता वाजिद अली ने एक्स के जरिए पुलिस प्रशासन को दी।साथ फोन से भी अवगत कराया।
मंगलवार को सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। खुराफातियों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की गई। इसमें कुछ बालिग और कुछ नाबालिग लड़के शामिल थे। नाबालिगों को डांट डपट कर समझाया गया है। एक खुराफाती को पकड़ लिया गया है।