फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: माइनर की पैराफिट वॉल तोड़ी, खेतों में नहीं पहुंच रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 28 मिट्टी से पाट दी गई माइनर। संवाद
विज्ञापन

- माइनर क्षतिग्रस्त होने से हजारों बीघा भूमि सिंचाई से वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी
करतल। क्रेशर व बालू संचालकों ने लिंक माइनर की पैराफिट वॉल को तोड़ दिया है। इससे माइनर से पानी नहीं निकल पा रहा। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से कार्रवाई की मांग की है। सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय के अंतर्गत मुख्य कैनाल के हेड भांवर पुरवा से लिंक माइनर निकला है।
विज्ञापन

यह माइनर बिलहरका, करतल, कनाय, पंचमपुर होते हुए सलामतपुर के निडहुआ बड़ैछा टेल की ओर जाता है। इससे हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होता है। बीते दिनों बड़ैछा गांव में संचालित बालू खदान के संचालकों ने ट्रकों के गुजारने के लिए माइनर को क्षतिग्रस्त कर मिट्टी से पाट दिया। बड़ैछा गांव के अश्वनी, राहुल सोनी, सुशील, सुनील, कल्लू, नत्थू आदि ने बताया कि लिंक मार्गों, पुलिया और माइनरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे खेतों तक पानी नहीं पहुंचता। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस संबंध में सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कहा कि अवर अभियंता को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी व दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें