फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घायल सीआरपीएफ कमांडेंट से मिलने घर पहुंचे प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। संत कबीर नगर के कांटे थाना क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी की पहली दिसंबर को ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में एस्कॉर्ट गाड़ी में सवार सीआरपीएफ कमांडेंट फूल सिंह कुशवाहा समेत दो जवान और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। फूल सिंह कुशवाहा अतर्रा कस्बे के सौखी वैद्य का पुरवा निवासी है। मंत्री नंदी गुरुवार की देर शाम जवान के घर पहुंचे और हालचाल लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम करीब पांच बजे अतर्रा थाना क्षेत्र के बांदा रोड स्थित सौखी वैद्य का पुरवा पहुंचे। उन्होंने घायल कमांडेंट फूल सिंह कुशवाहा से हालचाल लिया। उनके पिता राजेंद्र कुशवाहा से बातचीत की। परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें